Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आलोक खरया और चंद्रेश खरे ने लगाई जीत की हैट्रिक मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चुनाव में फिर दिखा मंडला का दबदबा

विदिशा / मंडला – मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चुनाव विदिशा में संपन्न हुए है। इस चुनाव में मंडला की दमदारी एक बार फिर साबित हुई है। इस चुनाव में मंडला जिले के अधिवक्ता आलोक खरया और चंद्रेश खरे एक बार फिर निर्वाचित होने में सफल रहे है। मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक खरया का निर्वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हुआ है तो वही मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश खरे पुनः प्रदेश सह सचिव के पद पर निर्वाचित हुए है। बता दे कि ये लगातार तीसरी बार है, जब मंडला को प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन में प्रतिनिधित्व मिला है। अधिवक्ता आलोक खरया व चंद्रेश खरे ने लगातार जीत की हैट्रिक लगाकर मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन में निर्वाचित हुए है। इस जीत को मध्य प्रदेश एसोसिएशन में मंडला जिले के दबदबे के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही मंडला जिले के बैडमिटन खिलाडी नीलेश राय और अमित सिहारे प्रदेश समिति के सदस्य के रूप में चयनित हुए है। संभवतः मंडला बैडमिंटन के इतिहास में यह पहला मौका है जब प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन में इतनी बड़ी भागीदारी मिली है। प्रदेश संगठन में मंडला को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सह सचिव और दो प्रदेश समिति सदस्य मिलने से मंडला बैडमिंटन में जश्न का माहौल है। मंडला बैडमिंटन एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी / सदस्य और खिलाडियों के साथ – साथ समस्त खेलप्रेमियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए निर्वाचित और चयनित सदस्यों को बधाई प्रेषित की है। बता दे कि इस निर्वाचन में प्रदेश अध्यक्ष पद पर गिरीश खेमकर और सचिव पद पर अनिल चोगले निर्वाचित हुए है।

Related posts

घुघरी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोवा एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए

Reva India News

वरिष्ठ मूल शाला हाईस्कूल मण्डला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना गृह प्रवेश का कार्यक्रम 15 सितंबर को संपन्न होगा

Reva India News

Leave a Comment