Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ जल, सुरक्षित कल: एकता स्वसहायता समूह की महिलाओं ने संभाली आजाद वार्ड में जल परीक्षण की कमान

मंडला, 28 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एकता स्वसहायता समूह, महाराजपुर द्वारा आजाद वार्ड में डोर-टू-डोर वॉटर टेस्टिंग (घर-घर जल परीक्षण) का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समूह की सदस्य हर घर जाकर नल और अन्य जल स्त्रोतों के पानी की जांच कर रही हैं। आधुनिक फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी में मौजूद फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन और क्लोराइड जैसे तत्वों के साथ-साथ पानी के खारेपन की भी जांच की जा रही है।

समूह की दीदियों ने कहा कि केवल जांच ही नहीं, बल्कि वार्ड वासियों को जलजनित बीमारियों जैसे टाइफाइड, हैजा और पीलिया से बचाव के तरीके की जानकारी भी दी जा रही है। आजाद वार्ड के नागरिकों ने समूह के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि घर बैठे पानी की शुद्धता पता चलने से वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क हो गए हैं।

Related posts

राजा भोज की स्मृति में होगा भोज महोत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजा भोज के कृतित्व और व्यक्तित्व को जनसामान्य के सम्मुख लाने के लिए होंगे विविध कार्यक्रम भोपाल नगर सीमा पर करें राजा भोज द्वार का निर्माण

Reva India News

पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता – कलेक्टर श्री मिश्रा विश्व गोरैया दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजन  

Reva India News

पंजीयन के लिए शेष किसानों का 12 केन्द्रों में 26 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment