Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयकर कटौती के लिए 13 फरवरी कार्यालय में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि

मंडला, 2 फरवरी 2026

कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मण्डला के अधीनस्थ कार्यरत समस्त कर्मचारी, शिक्षक वर्ष 2025-26 में आयकर कटौती के लिए अपना आयकर रिटर्न फार्म एक प्रति में, वेतन विवरणी फार्म एक प्रति में एवं पेन कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति भी संलग्न करते हुए 13 फरवरी तक कार्यालय में प्रस्तुत करें। आयकर रिटर्न फार्म में अपना मोबाईल नम्बर स्पष्ट रूप से अंकित करें। संबंधित संकुल प्राचार्य अपने अधीनस्थ कर्मचारी के आयकर रिटर्न फार्म की जाँच उपरांत प्रमाणित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को समय-सीमा में जमा कराना सुनिश्चित करें। ताकि आयकर संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर माह फरवरी 2026 का वेतन निर्धारित समयावधि में भुगतान किया जा सके।

Related posts

1 फरवरी को नव निर्मित वेयर हाऊस में स्थानांतरित होंगी ई.व्ही.एम.

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जुलाई 2022

Reva India News

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जन शिक्षण संस्थान का सराहनीय प्रयास

Reva India News

Leave a Comment