Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 फरवरी को नव निर्मित वेयर हाऊस में स्थानांतरित होंगी ई.व्ही.एम.

मण्डला 29 जनवरी 2022

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई.व्ही.एम. व्हीव्हीपीएटी के भण्डारण के लिए वेयर हाऊस का निर्माण शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मण्डला के पीछे किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीयू 357 सीयू 01 व्हीव्हीपीएटी 16 शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मण्डला में अस्थायी वेयर हाऊस में रखी हुई है, को नवनिर्मित वेयर हाऊस पर 1 फरवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से आयोग द्वारा जारी प्राटोकॉल (ई.व्ही.एम. परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, वीडियोग्राफी, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को सूचना) का पालन करते हुए स्थानांतरित किया जाएगा। ई.व्ही.एम. स्थानांतरण के लिए संबंधित अधिकारियों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

स्वर्णकार समाज ने बडे़ धूमधाम से मनाया महिला दिवस*

Reva India News

स्कूली छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश रंगोली, नारे लेखन तथा पैंटिंग से बताया मतदान का महत्व

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिवस पर हुआ जिले भर में वृक्षारोपण

Reva India News

Leave a Comment