Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति अभियान: ग्राम खिरहनी में प्रशासन की सशक्त पहल ग्रामवासियों से शराबबंदी में सहयोग की अपील

मंडला, 4 फरवरी 2026

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम खिरहनी में राजस्व एवं पुलिस अमले ने संयुक्त रूप से गांव का भ्रमण कर नशामुक्ति अभियान चलाया। अधिकारियों ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए अवैध शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

अधिकारियों ने बताया कि शराब का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे पारिवारिक शांति, सामाजिक वातावरण और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इस बुराई से दूर रहे और दूसरों को भी जागरूक करें।

इस दौरान ग्राम की महिलाओं से विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्हें शराबबंदी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। महिलाओं ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रशासन ने अवैध शराब की बिक्री और सेवन की सूचना तुरंत देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें निजी स्कूल कलेक्टर ने ली अशासकीय शालाओं के संचालकों की बैठक

Reva India News

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

Reva India News

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, राई, सरसों की खरीदी 31 मई तक

Reva India News

Leave a Comment