Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बड़े भू-खण्ड को उप विभाजित करके विक्रय कर निर्मित कॉलोनी अवैध घोषित

मंडला, 4 फरवरी 2026

न्यायालय अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक 0126/ब-121/2025-26 म.प्र. शासन विरुद्ध प्रेमनारायण जायसवाल आ. तेजीलाल जायसवाल, निवासी महाराजपुर तहसील व जिला मण्डला में 29 जनवरी 2026 को आदेश पारित कर ग्राम महाराजपुर, पटवारी हल्का नं. 34, रा.नि.मं. महाराजपुर, तहसील व जिला मण्डला स्थित खसरा नम्बर 303/8/2/1/1/1 /1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1 रकबा 0.139 हे. भूमि को भूमिस्वामी प्रेमनारायण जायसवाल आ. तेजीलाल जायसवाल, निवासी महाराजपुर तहसील व जिला मण्डला द्वारा छोटे-छोटे टुकड़ों (25 बटांक) में विक्रय कर निर्मित कॉलोनी को अवैध कॉलोनी घोषित किया गया है। इस आदेश के अनुपालन में तहसीलदार मंडला को अनावेदक के विरूद्ध थाना महाराजपुर में अवैध कॉलोनी निर्माण के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

Reva India News

माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा का हुआ भव्य आयोजन सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल

Reva India News

टिकरिया में स्कूल एवं आंगनवाड़ी निरीक्षण में कलेक्टर का फोकस शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के स्वास्थ्य पर दिया विशेष जोर

Reva India News

Leave a Comment