Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र से लगभग एक लाख रूपए का अवैध शराब जप्त

मंडला, 8 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के
मार्गदर्शन में मंडला शहर के समीप स्थित ग्राम खड़देवरी के किनारे नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र में
दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें मदिरा का निर्माण अवैध रुप से करने वाले अड्डों पर लगभग 95
डब्बे महुआ लाहन के मिले। नदी के पास रेत में डिब्बे दबाकर रखे हुए पाए गए थे। प्रत्येक डिब्बा में
लगभग 10 किलो महुआ लाहन भरा था, इस प्रकार कुल 950 किलो महुआ लाहन बरामद किया
गया।
आबकारी बल द्वारा महुआ लाहन के डब्बों को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। अड्डों से
लगभग 75 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। दबिश की कार्यवाही के दौरान
आबकारी विभाग की टीम को देख आरोपी भाग गए। मदिरा का निर्माण करने वाले व्यक्तियों के
विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा
एवं नष्ट महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 6 हजार 250 रूपए है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 जुलाई 2022

Reva India News

रोजगार मेले में 61 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन

Reva India News

शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment