Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय की आपातकालीन विभाग टीम की तत्परता से बचा घायल का जीवन

शनिवार की रात्रि लगभग 2:30 बजे एक अज्ञात मरीज को अत्यंत गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में एम्बुलेंस द्वारा लाया गया। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार मरीज गंभीर रूप से घायल था, उसके दोनों पैरों की हड्डी में मल्टीपल फ्रैक्चर थे। मरीज का दाहिना पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। अज्ञात घायल के शरीर में अन्य काफी जगहों में गंभीर घाव थे, जिसमें 30 से अधिक टाँके लगाए गए | मरीज के जीवन को बचाने के लिये जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग के दल ने 2 घंटे से अधिक समय तक की कड़ी मशक्कत के बाद उस क्षतिग्रस्त पैर को अम्प्यूटेट किया | दल में नर्सिंग ऑफिसर दीपक चौहान, राकेश सिंह राजपूत तथा वार्डबॉय गंगाराम भारतीया एवं आपातकालीन विभाग की टीम शामिल रही |

Related posts

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए संभाग आयुक्त द्वारा वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

शराब और आवास की समस्या से जूझ रही ग्राम पंचायत कौरगांव की महिलाएं देखें वीडियो

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment