Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंजनिया में ‘उल्लास’ नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत स्व-सहायता समूह की दीदियों का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 10 फरवरी 2026
प्रदेश में पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संचालित ‘उल्लास’
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अंजनिया में एक दिवसीय
प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण
आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह की महिलाओं (दीदियों) ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान उपस्थित समस्त सामाजिक चेतना केंद्र प्रभारियों और समूह
की दीदियों को क्षेत्र के असाक्षरों को चिह्नित कर उन्हें बुनियादी साक्षरता से
जोड़ना, उल्लास ऐप के उपयोग और डिजिटल माध्यमों से शिक्षा के प्रसार पर जोर,
साक्षरता को एक जन-आंदोलन बनाने में स्व-सहायता समूहों की भूमिका के संबंध
में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में समन्वयक (साक्षरता) श्री एलके अवस्थी, ब्लॉक सह समन्वयक
श्री बीएल यादव, संकुल सह समन्वयक श्री अनिल पटेल, जेएसके अंजनिया के
समस्त सामाजिक चेतना केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

Related posts

आंगनबाड़ी केन्द्रों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए बांधे गए रक्षासूत्र  

Reva India News

मण्डला में शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू 2 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Reva India News

-मुक्तिधाम मे हुआ वृक्षारोपण-

Reva India News

Leave a Comment