Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल पुलिस ग्राउंड में होगा मोटा अनाज (श्री अन्न) का महाकुंभ

मंडला, 11 फरवरी 2026
मोटे अनाज यानी श्री अन्न के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और इसके
स्वास्थ्यगत फायदों से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मंडला एवं
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय मिलेट फूड फेस्टिवल
का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 13 एवं 14 फरवरी को स्थानीय पुलिस
ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह उत्सव प्रतिदिन शाम 4 बजे से शुरू होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फूड फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण बाजरा
और अन्य मोटे अनाजों पर आधारित व्यंजनों के स्टॉल होंगे। आयोजन के माध्यम
से जैविक और पारंपरिक भोजन को आधुनिक थाली तक पहुँचाने का प्रयास किया
जा रहा है।
मिलेट फूड फेस्टिवल में बाजरा आधारित फूड स्टॉल, जैविक उत्पाद, बाजरा
गैलरी, बाजरा शेफ कुकिंग प्रतियोगिता और कला प्रेमियों के लिए बाजरा रंगोली,
बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य और जनजातीय संस्कृति का प्रतीक भगोरिया नृत्य,
रॉक बैंड की प्रस्तुति, गेमजोन और रोड शो, हस्तशिल्प और पर्यावरण के अनुकूल
उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल है।

जिला प्रशासन ने मंडला के समस्त नगरवासियों से इस गौरवशाली आयोजन
में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। इसका
उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि लुप्त हो रहे पारंपरिक मोटे अनाजों (जैसे
कोदो-कुटकी, रागी, बाजरा) को पुनर्जीवित करना और किसानों को प्रोत्साहित करना
भी है।

Related posts

विश्व टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 24 से 30 अप्रैल तक

Reva India News

30वें राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार की तैयारियों की वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा

Reva India News

समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment