Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देगा विकसित भारत बजट….. .भाजपा कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

मंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विकसित भारत बजट 2026-27 को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष बालकृष्ण खंडेलवाल, प्रमोद सिंघई जैन, रोचीराम गुरवानी, रतन सिंह ठाकुर, ब्रजेन्द्र कोकड़िया, जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा, जिला महामंत्री पंडित सिंह धुर्वे, नरेश चंद्रोल, बजट कार्यक्रम प्रदेश सह संयोजिका शशि पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा सहित रक्षा अग्रवाल, कृष्णा पंजवानी, रजनी मरावी, गीता चौबे, मनीषा मरकाम, ओमवती ऊईके, सुषमा मिश्रा, उमा यादव, मालती मरावी, कौशल्या मरावी, मीना हरदहा, शीतल वैष्णव, अंगूरी झरिया,श्रद्वा उइके, अनीता तिवारी, भावना साहू महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।
इस  अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत बजट 2026-27 महिलाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया है, यह बजट उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में नारी शिक्षा, महिला उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
कार्यक्रम प्रदेश सह संयोजिका शशि पटेल ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट्स के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समुदाय-स्वामित्व वाले रिटेल आउटलेट्स के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध होगा।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण ही नए भारत का लक्ष्य है। बजट में ‘लखपति दीदी योजना’ के विस्तार का निर्णय महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। साथ ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने की घोषणा स्वागतयोग्य है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा ने कहा कि यह बजट महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का बजट है। ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए बेहतर और नवाचारी वित्तीय सहायता की व्यवस्था की गई है, जिससे वे अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकेंगी। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को साकार करने का रोडमैप है। भाजपा सरकार नारी शक्ति को विकास की धुरी मानते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। महिला संवाद कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत रहा।
भाजपा कार्यालय  मंडला

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तहसीलदार घुघरी के विरूद्ध 7 हजार 250 रूपए की शास्ति अधिरोपित की

Reva India News

पवित्र नगरी में प्रतिबंध के बाद भी बिक रही अवैध शराब के विरोध पर उप नगरी क्षेत्र महाराजपुर के युवाओं ने कलेक्टर एवं महाराजपुर थाना में सौंपा ज्ञापन

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment