Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

मंडला, 12 फरवरी 2026
शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षाेल्लास
और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री
विनोद कछवाहा, विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष
श्री अखिलेश कछवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं जगन्नाथ मुन्ना लाल चौधरी के वंशज श्री प्रवीण
रंजन चौधरी, श्री पंकज चौधरी, सेवानिवृत्त प्राचार्य एनके यादव, रिटा. व्याख्याता श्री योगेश
श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें
निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जनपद अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी ने छात्रों को
शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ रहने की बात कही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक
कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसमें स्वागत गान, लोक नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने उपस्थित
दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विद्यालय की
वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान छात्रों द्वारा खेलकूद,
विज्ञान और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में हासिल की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों
और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस
अवसर पर शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय, श्री देवेंद्र कछवाहा, श्री अनिल श्रीवास्तव पालक शिक्षक
संघ, विनीता पटेल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

शीतघात के प्रभाव से बचने एडवाईजरी  

Reva India News

101 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रामनगर हेलीपेड पर हुआ स्वागत

Reva India News

Leave a Comment