Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

होलिस्टिक वेलबीइंग कैम्प के तहत वृद्धजन आश्रम माहिष्मती घाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मंडला, 13 फरवरी 2026
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित
होलिस्टिक वेलबीइंग कैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत 12 से 13 फरवरी, 19 से 20
फरवरी एवं 26 से 27 फरवरी को वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयुष विभाग द्वारा 12 फरवरी को वृद्धजन
आश्रम, माहिष्मती घाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों को सुलभ एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं
उपलब्ध कराना तथा उनमें होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं

के समाधान के लिए प्रयास करना है। शिविर का शुभारंभ भगवान धनवंतरी के
पूजन के साथ किया गया।
शिविर में पधारे सभी वरिष्ठजनों का सम्मान सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह
धुर्वे, पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. हर्ष कर्महे एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.
गायत्री आहाके द्वारा श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर किया गया।
शिविर के दौरान कुल 70 वरिष्ठजनों एवं अन्य श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य
परीक्षण किया गया तथा आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. ऋचा धुर्वे, डॉ. आशीष गौठरिया, डॉ. ममता धुर्वे, डॉ. एकता
वाल्को, डॉ. प्रियंका धुर्वे, डॉ. शबनम परवीन, श्री राजेश अमपुरी, श्री दीपक कुमार
पाठक, श्री चरण लाल धुर्वे सहित समस्त आयुष स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता कर
सेवाएं प्रदान कीं।

Related posts

नर्मदा परिक्रमा पथ अंतर्गत निवास के सिंगपुर में सीईओ जिला पंचायत ने किया पौधारोपण

Reva India News

आंगनवाड़ी केंद्र कजरवाड़ा में पोषण अभियान का आयोजन

Reva India News

*युवा कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण सहित चुनाव कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका*

Reva India News

Leave a Comment