Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा : 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने मुख्‍यालय के परीक्षा केन्‍द्रों का औचक निरीक्षण किया

मंडला, 13 फरवरी 2026
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत 13
फरवरी को कक्षा 12वीं के भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्डरी मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग
एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व एवं भारतीय कला का इतिहास विषयों की परीक्षा आयोजित की
गई। उक्त विषयों में कुल 3792 परीक्षार्थियों में से 3746 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 46
परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरणों की संख्या निरंक रही।
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2026 में नकल की दुष्प्रवृत्ति को रोकने के
उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त
परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना एवं
अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला श्रीमती सोनल सिडाम द्वारा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न
परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बोर्ड परीक्षाएं मण्डल
के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना समन्वयक श्री मुकेश पाण्डे एवं बोर्ड परीक्षा प्रभारी
श्री महेन्द्र श्रीवास भी उपस्थित रहे।

Related posts

जल गंगा अभियान के तहत राता ग्राम में हुआ तालाब का कायाकल्प

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय के सिचुएशन रूम से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी की पड़ताल जिला कलेक्टरों से वर्चुअली प्राप्त की जानकारी

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर किया कोटिशः नमन

Reva India News

Leave a Comment