Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की मिट्टी और गोबर के दीयों की खरीदी माटीशिल्पियों को मिला प्रोत्साहन

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

दीपावली पर्व के अवसर पर वोकल फॉर लोकल की भावना को साकार करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला ने मंडला के स्थानीय कलाकारों से मिट्टी और गोबर से बने गोंडी आर्ट के आकर्षक दीये और अन्य सजावटी सामग्री खरीदी।उन्होंने दीपावली की खरीदारी स्थानीय बाजार से कर जिले के माटीशिल्पियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने माटीशिल्पियों से बातचीत करते हुए प्रशासन की तरफ़ से हर संभव सहूलियत दिए जाने की बात कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमओ नगर पालिका श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

माटीशिल्पियों को राहत

कर नहीं लिया जाएगा

 

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली पर्व के दौरान माटीशिल्पियों द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियों, दीपकों, खिलौनों, मटकों और अन्य सजावटी उत्पादों पर किसी भी प्रकार का कर या शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजारों में कुम्हारों और माटीशिल्पियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर आदेश का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

स्थानीय उत्पाद खरीदें, आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दें

 

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे दीपावली पर स्थानीय कारीगरों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी और गोबर के दिये, मूर्तियाँ तथा अन्य पारंपरिक उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जब हम अपने स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि हमारे कारीगरों की आजीविका को भी सशक्त बनाते हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जून 2023

Reva India News

सफलता की कहानी दो वर्षीय बालक दिव्यांश मरावी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिला लाभ

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’युवा दिवस’ के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment