Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 दिवसीय रज़ा उत्सव का शुभारम्भ आज 

मंडला – शुक्रवार को 3 दिवसीय रज़ा उत्सव का शुभारम्भ हो रहा है। यह रज़ा उत्सव विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के जन्मोत्सव पर रज़ा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने बताया कि रज़ा उत्सव का आयोजन 20 से 22 फरवरी 2026 तक सैयद हैदर रज़ा मार्ग स्थित रज़ा कला वीथिका (जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने) में सुबह: 11:00 बजे से शाम: 6:00 बजे तक किया जा रहा है। रज़ा उत्सव में चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग का  है जिसमें आशीष कन्हवाड़ा, धनेश्वर प्रजापति, गरिमा ताम्रकार, अशोक सोनवानी बतौर कलाकार शामिल रहेंगे। रज़ा उत्सव में पहली बार अनोखी जल रंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कलाकार यश भोपटे, अनुज आर्य, आरिफ खान, अभिनाश यादव, दीपक जूरी, दिया डोंगल, दियाशु देवांगन, प्रेम प्रजापति, राशिका चौहान, श्रीयंश विश्वकर्मा, विजय गहवार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही मंडला जिले के कला प्रेमी भी उपस्थित होकर ड्राइंग शीट, कैनवास, गमले, दिया आदि में चित्रकारी कर अपने चहेते कलाकार को श्रद्धांजलि देंगे। 22 फरवरी 2026 की सुबह: 10:00 बजे बिंझिया कब्रिस्तान में सैयद हैदर रज़ा   पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी जाएगी। 22 फरवरी 2026 की ही शाम 7 बजे आयोजित संगीत संध्या में तबला और सरोद की आकर्षक प्रस्तुति होगी। इसमें पुष्कर देशमुख सरोद और रामचंद्र सर्प तबला पर अपना हुनर दिखायेगे। रज़ा उत्सव के संयोजक योगेन्द्र त्रिपाठी ने जिले के समस्त कला प्रेमियों से रज़ा उत्सव में आयोजित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

स्टेडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 नवम्बर 2022

Reva India News

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment