मण्डला। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि बीते दिनों उनकी मुलाकात श्रीमति तारेश यादव से कटरा हॉस्पीटल में हुई थी जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी रितिका यादव सिस्टिक फाइब्रोसिस नामक बीमारी से पीडि़त है जोकि फेफड़े से तालुकात रखती है। जिसके ईलाज में पूरा परिवार विगत 10 सालों से सफर कर रहा है। रही सही पूंजी के साथ सब कुछ ईलाज में लुट चुका है जानकारी मिलने के बाद श्री सोनी ने परिजनों से सतत सम्पर्क बनाया और पीडि़ता की मदद को लेकर सोशल मीडिया में अपील की जहां से लगातार मदद मिलती रही लेकिन इस ईलाज के अन्तिम पड़ाव में पहुंचने के लिए धन के साथ और भी चीजों की आवश्यकता पड़ रही थी वहीं दूसरी तरफ इस विषय की जानकारी बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा को मिली उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा की जहां से पीडि़त बिटिया का ईलाज को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। गुरूवार को सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शश्वात मीणा अपने अधीनस्थों के साथ कटरा अस्पताल पहुंचे और पीडि़त परिवार से मुलाकात की जहां से रितिका के ईलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से चढ़ीगढ़ पीजीआई हॉस्पीटल भेजा जाएगा। बिटिया और परिजन शनिवार को चढ़ीगढ़ के लिए रवाना होंगे। परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक नारायण सिंह पट्टा, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी एवं जिला प्रशासन व जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष किया है सभी आभार व्यक्त किया है। बता दें कि इस बेटी के पिता जी का स्वर्गवास हो चुका है। इसे फेफड़ों से संबंधित सिस्टिक फाइब्रोसिस नामक बीमारी है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।अब बिटिया पूरे समय ऑक्सीजन पर है। इनकी माता जी लगभग 5 साल से नागपुर, मुंबई के अनेक मेडिकल अस्पतालों में ईलाज करवा चुकी है। अब इनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। इनका इलाज चंडीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में होना है। लेकिन वहां तक एम्बुलेंस पर आक्सीजन सपोर्ट के जाना बहुत महंगा है। साथ में दवाइयां बहुत महंगी है। इलाज के लिए लाखों रुपयों की आवश्यकता है।
