Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मचलेश्वर मेला हिरदेनगर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एसपी श्री रजत सकलेचा ने किया भ्रमण

मंडला, 28 फरवरी 2026

27 फरवरी को पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा हिरदेनगर चौकी अंतर्गत आयोजित मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा की उपस्थिति में आमजन की सुरक्षा, सुचारू यातायात संचालन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, रेडियम युक्त बैरिकेड एवं स्टॉपर लगाने तथा फायर ब्रिगेड को निर्धारित स्थान पर तैनात रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को लेकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने एवं बिना नंबर प्लेट तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। मेले में संचालित झूलों को अनुमति एवं भौतिक सत्यापन उपरांत प्रारंभ करने तथा पशुओं को सड़क से दूर निर्धारित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान महाराजपुर थाना प्रभारी जय सिंह यादव, चौकी प्रभारी हिरदेनगर उप.निरी. हरछट ठाकुर, मेला प्रभारी उनि. सुरजीत सिह परमार, उनि. जितेंद्र यादव एवं मेले में लगा समस्त बल उपस्थित था।

 

Related posts

गर्भवती माताओं को 23 जुलाई को लगेगा कोविड-19 टीकाकरण जिला चिकित्सालय मंडला में होगा शुभारंभ प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई संपन्न

Reva India News

वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण हेतु मोबाईल मेडिकल यूनिट का रूटचार्ट निर्धारित

Reva India News

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हीरापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment