Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

मंडला, 1 मार्च 2026

नैनपुर पुलिस थाना परिसर में आगामी होली, ईद, राम नवमी सहित अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्णा पंजवानी एवं एसडीएम श्री आशुतोष महादेव ठाकुर ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं, इसलिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। बैठक के अंत में सभी धर्मों एवं समुदायों के प्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ त्यौहार मनाने का संकल्प लिया और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री हीरालाल धुर्वे, नगर पालिका उपाध्यक्ष संजू लता वैष्णव, सीएमओ एलएस सारस, स्वास्थ्य विभाग डॉ. बलराज भदोरिया तथा थाना प्रभारी श्री बलदेव सिंह मुजाल्दा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

सी.एम. हेल्पलाईन की विभागीय रैंकिंग में ऊर्जा विभाग प्रदेश में प्रथम स्थान

Reva India News

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

’सबके लिये शिक्षा विद्यालय’’ के अन्तर्गत रानी अवंती बाई विद्यालय चयनित

Reva India News

Leave a Comment