Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत हिरदेनगर में आयोजित मचलेश्वर मेला कलेक्टर ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मंडला, 2 मार्च 2026

महाशिवरात्रि से ग्राम पंचायत हिरदेनगर में आयोजित मचलेश्वर मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा है। मेले के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला समिति सदस्यों से चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता, पार्किंग और यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधा एवं प्राथमिक उपचार केंद्र इन सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आयोजन समिति के सदस्यों से चर्चा कर भविष्य में मेले को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय सहभागिता से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं। कलेक्टर ने कहा कि मेले में आने वाले वर्षों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और व्यापक रूप दिया जाए, जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ये आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, सीईओ श्री कपिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी, सरपंच मौजूद रहे।

 

सीता रपटन की मान्या पांडे ने कलेक्टर को भेंट की स्वयं निर्मित पेंटिंग

 

मेला भ्रमण के दौरान यहां ग्राम सीता रपटन निवासी प्रतिभावान बालिका मान्या पांडे ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा को स्वयं के हाथों से बनाई गई कलेक्टर श्री मिश्रा की पेंटिंग भेंट की। बताया गया कि मान्या ने यह पेंटिंग केवल एक दिन में लगभग दस घंटे की लगातार मेहनत से तैयार की। पेंटिंग में कलेक्टर श्री मिश्रा का सजीव चित्रण किया गया है, जिसे देखकर सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।

कार्यक्रम के दौरान जब मान्या ने कलेक्टर को पेंटिंग भेंट की, तो उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उसका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मान्या को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे प्रयास अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनते हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 26 फरवरी 2026

Reva India News

हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उइके झंकार भवन मंडला में बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश

Reva India News

Leave a Comment