Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बालगृह और आंगनबाड़ी के बच्चों संग मनाई होली बच्चों के बीच पहुँचे कलेक्टर, उपहार और मिठाइयाँ बाँटकर बढ़ाया उत्साह

मंडला, 2 मार्च 2026

होली के पावन पर्व पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए आदर्श बालगृह लालीपुर में बच्चों के साथ रंगों का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बालगृह मुख्यमंत्री कोविड-19 बालसेवा, पीएम केयर के बालकों और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कलेक्टर श्री मिश्रा के आगमन पर बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। बालगृह और आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें उपहार एवं मिठाइयाँ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली मनाई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री गजेंद्र गुप्ता, सदस्य सुश्री शशि पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने ली स्वच्छता सर्वेक्षण की बैठक

Reva India News

नई पीढ़ी कौशल के क्षेत्र में आगे आएं – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया चुटका का भ्रमण

Reva India News

गेंहू विक्रय के लिए किसान पंजीकरण अब 10 मार्च तक

Reva India News

Leave a Comment