Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ नर्मदा के तट पर श्रद्धा और उल्लास का संगम ‘फूलों की होली’ में शामिल हुए कलेक्टर

मंडला, 3 मार्च 2026

होली पर्व के उपलक्ष्य में नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के तत्वावधान में माँ नर्मदा के पावन तट पर ‘फूलों की होली’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सहभागिता कर नागरिकों के साथ पर्व का आनंद लिया।

आयोजन की शुरुआत ‘पंच चौकी महाआरती’ से हुई। पारंपरिक विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि के मध्य माँ नर्मदा का पूजन किया गया। तत्पश्चात शास्त्रीय रीति से होलिका दहन संपन्न हुआ, जो समाज में सद्भाव, सकारात्मकता एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

होलिका दहन के उपरांत ‘फूलों की होली’ कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पुष्प वर्षा कर सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन एवं श्री संस्कार बावरिया सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related posts

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को होगी

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रमदान से की संगम घाट महाराजपुर स्थित प्राचीन बावड़ी की सफाई

Reva India News

आईआईटी, जेईई, एनईईटी सीएलएटी कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Reva India News

Leave a Comment