Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रमदान से की संगम घाट महाराजपुर स्थित प्राचीन बावड़ी की सफाई

मंडला, 30 अप्रैल 2025
           मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा अनुसार प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शासन के विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से जल स्त्रोतों की सफ़ाई जनसहयोग, श्रमदान के माध्यम से की जा रही हैं।इसी कड़ी में म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड मंडला के द्वारा संगम घाट महाराजपुर स्थित प्राचीन बावड़ी में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्य किया गया। यह प्राचीन बावड़ी देखरेख के अभाव में कूडादान बनी हुई थी। परिषद के द्वारा संचालित समाजकार्य के विद्यार्थियों और नवांकुर संस्था के स्वयं सेवियों के श्रमदान से बुधवार को इस ऐतिहासिक बावड़ी की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बावड़ी केवल एक जल स्रोत नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, जल प्रबंधन और जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। यह प्राचीन लोगों के ज्ञान और कौशल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आज भी हमें प्रेरित करता है। विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने सफ़ाई के बाद स्थानीयजनों एवं समाजकार्य के विद्यार्थियों को अपनी इस धरोहर को संजोकर रखने हेतु मार्गदर्शन दिया एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस श्रमदान कार्यक्रम में जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित नवांकुर संस्था इनर वाईस सोसाइटी प्रमुख नवीन झारिया, परामर्शदाता श्रीमती रागिनी हरदहा, श्री संतोष रजक, श्री लालाराम चक्रवर्ती, अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं समाजकार्य स्नातक-स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

करोना काल का बिजली व नल बिल हो माफ़ बच्चों की स्कूल फीस भी माफ़ किये जाने की मांग

Reva India News

हिरदेनगर में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए कलेक्टर ग्रामीणों से मिलकर जाना हालचाल, उपचार व जांच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

धार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने खातों प्रदाय की राशि सिंगल क्लिक से श्रमिक परिवारों को मिली अनुग्रह सहायता

Reva India News

Leave a Comment