Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गोंड़वाना गणतंत्र पार्टीं के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा एक्शन छिंदवाड़ा व सिवनी के कई पदाधिकारी हुए निष्कासित

                                                      मण्डला। इन दिनों गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी में बवाल मचा हुआ है।  पार्टी के ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने प्रदेश अध्यक्ष पर तमाम आरोप लगा रहे हैं। पूरा मामला छिंडवाड़ा व सिवनी जिले का बताया जा रहा है। पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुलकर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने ऐसे नेता और कार्यकर्ताओं पर अनुशासनहीनता का्र डंडा चला दिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव निर्मल मरावी ने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन की मजबूती, अनुशासन और पार्टी की छवि को बनाए रखने को लेकर गंभीर हैं। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम ने बताया कि हाल ही में सिवनी और छिंदवाड़ा जिले के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 2 मार्च को सिवनी जिले के छपारा-बंजारी क्षेत्र में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक आयोजित कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। इतना ही नहीं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति भी व्यंगात्मक टिप्पणियां की गईं और इन घटनाओं से जुड़े वीडियो व बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। साथ ही मीडिया में खबरों को प्रचारित किया गया जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की थी। जांच समिति द्वारा पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी गई है। रिपोर्ट में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि होने पर गुरुवार को आयोजित बैठक में अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बैठक में सबसे बड़ी कार्यवाही छिंदवाड़ा जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष देवीराम उर्फ देवरावन भलावी के खिलाफ की गई। उन्हें पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने  सोशल मीडिया पर संगठन की छवि धूमिल करने और अलग संगठन बनाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर दोषी पाते हुए।

उन्हें तत्काल प्रभाव से 6 माह के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया। इसी तरह छिंदवाड़ा जिले के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। उन पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी प्रचार करने और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रवीण धुर्वे को भी छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। छिंदवाड़ा जिले के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप इनवाती के खिलाफ भी संगठन ने सख्त कदम उठाया है।  संदीप इनवाती द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के खिलाफ भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही थी और इससे संगठन की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी। इस मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। सिवनी जिले के छपारा निवासी रावेनशाह उइके पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे है। उन्होंने संगठन को कमजोर करने के उद्देश्य से कूटनीतिक षड्यंत्र भी रचा। इन आरोपों के आधार पर रावेनशाह उइके को भी छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कुछ अन्य पदाधिकारी भी इस पूरे मामले में संलिप्त पाए गए हैं जिन्हें फिलहाल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें सिवनी जिले के धनौरा विकासखंड के ग्राम मुल्ला देवरी निवासी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक रामगुलाम उइके शामिल हैं। इसके अलावा लखनादौन जिला सिवनी के एडवोकेट महेश वटटी, जो पार्टी में प्रदेश पदाधिकारी हैं उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। सिवनी जिले के शक्ति सिंह सिसौदिया की 26 फरवरी को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय से की गई नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। पार्टी संगठन ने बताया कि जिला कमेटी के प्रस्ताव और प्रदेश कमेटी की अनुशंसा के आधार पर इस नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाएगा और प्रदेश कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। पार्टी का उद्देश्य आदिवासी समाज वंचित वर्गों और क्षेत्रीय हितों की आवाज को मजबूती से उठाना है। ऐसे में यदि कोई पदाधिकारी संगठन की मर्यादा को तोड़ते हुए व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास करता है तो संगठन को मजबूरन कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं। मंडला में आयोजित इस बैठक में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी जिला पदाधिकारी और संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर इन निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी गई।

Related posts

जिले में आज 3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

*एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में छटवी कक्षा में प्रवेश के लिए 5 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित*

Reva India News

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का कोविड परीक्षण कराने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment