Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम नैनपुर ने की सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की अपील 14-15 वर्ष की बेटियों को लगवाएं एचपीवी का सुरक्षा कवच

मंडला, 6 मार्च 2026

नैनपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे शासन द्वारा संचालित ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।

एसडीएम श्री ठाकुर ने बताया कि भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर एक प्रमुख कारण है, जिससे प्रतिवर्ष हजारों महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी को रोकने का एकमात्र प्रभावी तरीका समय पर टीकाकरण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 से 15 वर्ष की आयु की बच्चियों के लिए यह टीका एक सुरक्षा चक्र की तरह काम करता है। टीकाकरण को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए भोजन के उपरांत ही टीका लगवाएं, बच्चियों को खाली पेट टीकाकरण केंद्र न भेजें, यदि बालिका को पूर्व में कोई संक्रमण या तीव्र बुखार है, तो स्वस्थ होने के बाद ही टीका लगवाएं, यदि बालिका ने पूर्व में यह टीका लगवा चुकी है, तो उसे दोबारा न लगवाएं।

क्षेत्र में फैली अफवाहों का खंडन करते हुए एसडीएम श्री ठाकुर ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणित है, गर्भधारण की क्षमता पर प्रभाव जैसी बातें पूर्णतः निराधार और भ्रामक हैं, नागरिक केवल स्वास्थ्य विभाग और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें, समस्त अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकार बंधुओं से अपील है कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं ताकि नैनपुर की बेटियां इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहें, किसी भी समस्या या जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

जिले की समता समन्वयक श्रीमति सरोज नरैती एवं समता सखी श्रीमति बंसती मरावी सम्मानित

Reva India News

आरओ तथा एआरओ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करेंगे – हर्षिका सिंह आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने नैनपुर जनपद सभा कक्ष में ली समीक्षा बैठक

Reva India News

Leave a Comment