Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की समता समन्वयक श्रीमति सरोज नरैती एवं समता सखी श्रीमति बंसती मरावी सम्मानित

मंडला, 02 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत “नई चेतना-पहल बदलाव की” अभियान कार्यक्रम 26 नवम्बर को मिंटो हॉल, भोपाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, जेंडर समानता और ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने वाले उत्कृष्ट कार्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

जिला मंडला के विकासखंड निवास में प्रदेश का पहला महिला संचालित लोक अधिकार केंद्र 9 नवम्बर 2017 को जनपद पंचायत निवास कार्यालय में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में जेंडर समानता को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है।

स्थापना से लेकर अब तक लोक अधिकार केंद्र निवास में 4186 हकदारी प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 3405 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। वर्तमान में जिले के सभी 9 विकासखंडों में लोक अधिकार केंद्र कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के निर्देशन में प्रभावी रूप से संचालित हैं।

इसी उत्कृष्ट कार्य प्रणाली और संवेदनशील सेवा भावना के लिए मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटैल, राज्यमंत्री श्रीमति राधा सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह द्वारा समता समन्वयक श्रीमति सरोज नरैती तथा समता सखी श्रीमति बंसती मरावी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान ने न केवल जिले में चल रहे जेंडर समानता के प्रयासों को नई ऊर्जा दी है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

Related posts

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे दलिया फैक्ट्री के मजदूर जिला प्रशासन नहीं ले रहा सुध

Reva India News

बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

Leave a Comment