Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गेंहू विक्रय के लिए किसान पंजीकरण अब 10 मार्च तक

मंडला, 7 मार्च 2026

राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। कृषकों की सहुलियत के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के पंजीकरण की तिथि बढ़ाने का निर्णय किया है। गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च की कर दी गई है। कृषकों को आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होकर पंजीकरण कराना है। इसके अलावा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले के गेहूं उत्पादक किसानों से अपील की है कि जो भी कृषक अभी तक किसी कारण से अपना पंजीकरण नहीं करा पाए हैं। वह 10 मार्च तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। जिससे उन्हें अपनी फसल का विक्रय करने में कोई कठिनाई न हो।

Related posts

अपर कलेक्टर ने किया नारायणगंज क्षेत्र का भ्रमण

Reva India News

रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप ’युवा संगम मेला’ में 32 युवाओं को चयन सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है – श्री कुशराम

Reva India News

कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताये आईटी सेक्टर में स्थानीय अध्ययन के अवसर

Reva India News

Leave a Comment