Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला दिवसः स्व सहायता समूह परिसंघ की महिलाओं ने किया रंगारंग कार्यक्रम पहल महिला आजीविका संकुल स्तरीय परिसंघ अंजनिया आयोजन

मंडला, 9 मार्च 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंजनिया के महिला परिसंघ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहल महिला आजीविका संकुल स्तरीय परिसंघ अंजनिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान परिसंघ की वार्षिक सामान्य सभा भी संम्पन्न की गई। वार्षिक सामान्य सभा में पहल सी एल एफ की वार्षिक वित्तीय जानकारी, आय-व्यय, और वार्षिक बजट की जानकारी उपस्थित सभी दीदियों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की दीदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, हेलमेट का उपयोग, और स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया। नीतू झारिया दीदी ने अपनी पंडवानी गीत के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट ग्राम संगठन, उत्कृष्ट स्व सहायता समूह, बैंक सखी, बी सी सखी, सक्रिय सी आर पी, समूह सहायिका, ग्राम संगठन बुक कीपर, एरिया कॉर्डिनेटर, और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिछिया की अध्यक्ष श्रीमती सकुना उईके, जनपद सदस्य श्री महेंद्र पटेल, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन श्रीमती ममता अर्शिया व श्रीमती अंकिता मरावी, सहायक प्रबंधक सलमा बेगम तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पहल सी एल एफ अंजनिया की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमकली मरावी के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related posts

मसाला क्षेत्र विस्तार एवं राज्य योजना अंतर्गत किसानों को धनिया बीज का वितरण

Reva India News

*मंडला पुलिस की अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई — 1,000 कि. ग्रा .महुआ लाहन नष्ट*

Reva India News

राजस्व वसूली के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- अपर कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न  

Reva India News

Leave a Comment