Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिट इंडिया वुमन्स वीक-2026 के अंतर्गत सेमरखापा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

मंडला, 9 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा दिनांक सोमवार को ग्राम पंचायत सेमरखापा में ’फिट इंडिया वुमन्स वीक-2026’ के अंतर्गत थीम आधारित आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को फिट इंडिया वुमन्स वीक के उद्देश्य से अवगत कराते हुए आत्मरक्षा, सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को प्रतिदिन योगाभ्यास एवं नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, सक्षम तथा समान अधिकार प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं ले सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य की उपलब्धता महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा वन स्टॉप सेंटर जैसी पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हिंसा से प्रभावित महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा और अस्थायी आश्रय प्रदान करने के लिए ’सखी केंद्र (वन स्टॉप सेंटर) तथा महिला हेल्पलाइन 181 सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बालिकाओं के प्रति सम्मान और लिंगानुपात में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल तथा शी-बॉक्स पोर्टल जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता आरती वरकड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

कुम्भ स्थल पर आयोजित होगा पारंपरिक खेल उत्सव

Reva India News

*10 दिवस में पूर्ण करें उपार्जित धान का परिवहन – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश*

Reva India News

अमल ज्योति स्कूल महाराजपुर में टीबी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment