Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरक्षण के लिए जन अभियान परिषद का प्रयास

मंडला, 23 मार्च 2026

मंडला में जन अभियान परिषद विकासखण्ड द्वारा जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सोमवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमिकोल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सार्वजनिक कूप की साफ-सफाई कार्य किया गया।

कूप साफ सफाई कार्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। इससे सार्वजनिक पेयजल कूप से ग्रामीणों को साफ एवं स्वच्छ जल पीने के लिए उपलब्ध हो सकेगा। श्रमदान कार्य में ग्राम पंचायत सरपंच बढ़ार श्री गंगाराम मरावी, सीएम इंटर्न श्री सदाब्रज उइके और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों की उपस्थित रही। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया द्वारा सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Related posts

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को होगी

Reva India News

जिले में मिले 23 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Reva India News

Leave a Comment