Reva India News
कोरोना वायरसमंडला हमारा जिला

जिले में मिले 23 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 9 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 9 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 23 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार भानपुरखेडा निवासी 40 वर्षीय महिला, वार्ड नं.8 बिछिया निवासी 59 वर्षीय पुरूष, किसली बिछिया निवासी 35 वर्षीय पुरूष, सरगम कालोनी बिछिया निवासी 58 वर्षीय महिला एवं 65 वर्षीय पुरूष, पिण्डरई निवासी 38 वर्षीय महिला एवं 13 वर्षीय बालिका, ग्राम डूण्डादेही घुघरी कोटवार टोला निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्वारा बटालियन निवासी 22 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 2 बम्हनी निवासी 22 वर्षीय महिला, ग्राम चंदेरा निवासी 30 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 7 नैनपुर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, ठरका निवासी 32 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.6 बम्हनी निवासी 10 वर्षीय बालिका, 13 वर्षीय बालक, 38 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बालिका एवं 31 वर्षीय महिला, वार्ड नं.8 बिछिया निवासी 38 वर्षीय पुरूष, पुलिस थाना बिछिया निवासी 24 वर्षीय पुरूष एवं 24 वर्षीय पुरूष, बिछिया निवासी 38 वर्षीय महिला, जंतीपुर निवासी 65 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

नवीन आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए चयनित, प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया माँ नर्मदा परिक्रमा आश्रय स्थल का निरीक्षण

Reva India News

नर्मदा बेसिन में मानसून 2026 की बाढ़ प्रबंधन तैयारियों को लेकर अंतर्राज्यीय बैठक 20 मई को

Reva India News

Leave a Comment