Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने कन्हारीकला आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण बच्चों की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मंडला, 25 मार्च 2026

जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम कन्हारीकला स्थित नवनिर्मित पीएम जनमन आंगनवाड़ी केंद्र का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र की साफ-सफाई, बच्चों के बैठने की व्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए पर्याप्त संख्या में मैट, आकर्षक एवं शिक्षाप्रद खिलौने तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके।

इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण आहार की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विदित है कि यह आंगनवाड़ी केन्द्र पीएम जनमन योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बस्तियों में स्थापित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह आंगनवाड़ी केन्द्र लगभग 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित किया गया है। इसका संचालन इस सत्र में प्रारंभ हो जायेगा। आंगनवाड़ी निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रोहित बड़कुल एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अब समर्पित डेस्क से मिलेगा जनजातीय वर्ग की योजनाओं एवं सेवाओं का सीधा लाभ जनजातीय कार्य विभाग के सभी जिला एवं विकासखंड कार्यालयों में स्थापित होंगी समर्पित डेस्क

Reva India News

कलेक्टर ने दिव्यांग दम्पति को कम्बल वितरित किया

Reva India News

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर कलेक्टर ने दी नितिन चंद्रौल को बधाई

Reva India News

Leave a Comment