Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत में औचक निरीक्षण: 11 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित

मंडला, 25 मार्च 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने बुधवार को जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे अचानक निरीक्षण से शाखाओं में हलचल देखी गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मीना ने उपस्थिति पंजी मंगाकर कार्यालयीन समय 10 बजे तक अपने कर्तव्य पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी ली। निरीक्षण में 11 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित मिले।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मीना ने अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये हैं। श्री मीना ने कहा कि कार्यालयीन समय में अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

“गांव की बेटी योजना” एवं “प्रतिभा किरण योजना” में आवेदन प्रारंभ

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

नगरीय निकाय/पंचायत उप निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने नोडल नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment