Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रामनवमी पर्व के दृष्टिगत मंडला पुलिस का फ्लैग मार्च

मंडला, 27 मार्च 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में गुरूवार को रामनवमी पर्व के दृष्टिगत कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर रेडक्रॉस, स्टेडियम के बाजू, जेलघाट, विवेकानंद चौक, रब्बानी चौक, उदय चौक, बुधवारी, रंगरेज घाट, इलाही चौक, पड़ाव, चिलमन चौक, बस स्टैंड, बिंझिया, कटरा, नर्मदा घाट, पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजू कॉलोनी, झंडा चौक, चुना भट्टा, ईदगाह, नेहरू स्मारक, रपटा घाट, दादा धानीराम, कारीकोन, आगन तिराहा, बजरंग चौक होते हुए थाना कोतवाली में संपन्न हुआ।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। रामनवमी कार्यक्रमों के दृष्टिगत मंडला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जिले में चाक-चौबंद, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं नर्मदा घाटों में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही विशेष स्थलों में आयोजित कार्यक्रमों में सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

फ्लैग मार्च में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, नायब तहसीलदार श्री पुष्पेन्द्र पंद्रे, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील नागवंशी, थाना कोतवाली प्रभारी शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी श्री ललित धुर्वे सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। मंडला पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना होने पर तत्काल डायल 112 या संबंधित थाना में पुलिस को सूचित करें।

Related posts

जिले को जैविक खेती प्रोत्साहन, पशुधन बीमा में अच्छी उपलब्धि तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिली बधाई कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

जिला कार्यक्रम अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment