Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 4 सिलेंडर जब्त

मंडला, 31 मार्च 2026

जिले में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर के निर्देशन में 31 मार्च को खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा होटल प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के दौरान नैनपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। प्रेम लस्सी सेंटर से 2, खंडेलवाल होटल से 1 तथा प्रिंस चाट भंडार से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच दल द्वारा बताया गया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित रतनपुर चौकी स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment