Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हनुमान जन्मोत्सव पर सूर्यकुण्ड धाम में ब्रह्ममुहूर्त में विशेष पूजन अर्चन

                                       मण्डला। जिले के सकवाह स्थित सूर्यकुण्ड धाम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रृद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह तडक़े ही हजारों की संख्या में श्रृद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने जीवन में सुख-समृद्धि कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। चारों ओर जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हनुमान जन्मोत्सव का शुभ क्षण प्रात: 3 बजकर 45 मिनट पर आया जिसे विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के जन्मोत्सव के साक्षी बने। जैसे ही पूजा संपन्न हुई श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का माहौल और भी बढ़ गया। मंदिर के सेवादारों ने बताया कि इस धाम की विशेषता यह है कि यहां विराजमान भगवान हनुमान अपने भक्तों को तीन स्वरूपों बाल, युवा और वृद्ध रूप में दर्शन देते हैं। यही विशेषता इस मंदिर को अन्य धामों से अलग बनाती है और भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है और कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता। मंदिर के पुजारी मुरलीधर नंदा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का यह पर्व हर वर्ष इसी प्रकार भव्यता के साथ मनाया जाता है लेकिन इस बार श्रृद्धालुओं की संख्या पहले से अधिक रही। वहीं सेवादार शंकर सिंधिया और रितेश कछवाहा ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रृद्धालु पूनम सिंधिया ने बताया कि यहां आकर उन्हें अद्भुत शांति और आस्था का अनुभव होता है। हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सूर्यकुण्ड धाम क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है जहां हर वर्ष भक्तों का सैलाब उमड़ता है और पूरा वातावरण भक्ति और उत्सव के रंग में रंग जाता है।

Related posts

1 मार्च से लगेगा आम जनता को कोरोना का टीका प्रेस वार्ता में सीएमएचओ ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

स्कूल की छात्राओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए भरा गया शपथ पत्र

Reva India News

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से हर मतदाता तक पहुँचें – श्री कूमट बैठक में सीईओ जिला पंचायत के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment