Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा ‘पोषण पखवाड़ा’, स्कूलों में होगी विविध गतिविधियाँ

मंडला, 8 अप्रैल 2026

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक “8वां पोषण पखवाड़ा” आयोजित किया जाएगा। यह अभियान भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित होगा। इस वर्ष पखवाड़े की थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” निर्धारित की गई है।

स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पोषण सत्र, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के सहयोग से पोषण रैली, कक्षा 9 से 11 के छात्रों के लिए घर पर तैयार व्यंजनों की प्रतियोगिता/प्रदर्शनी, “डू इट योर सेल्फ” के तहत स्थानीय खिलौनों को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं, आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता, कक्षा 8 से 12 तक के बच्‍चों के माध्यम से उनके जन्म तिथियों पर आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज आयोजन, स्थानीय खाद्य व्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए पोषण मेला गतिविधियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी गतिविधियों का आयोजन ग्राम एवं शहरी वार्ड स्तर पर किया जाएगा।

Related posts

जिले में अब तक 169.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना  

Reva India News

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुक्की गेट के सीनियर गाइड प्रीतम यादव से की लंबी बातचीत

Reva India News

Leave a Comment