Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 115 नग मदिरा जब्त

मंडला, 9 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मण्डला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। निवास क्षेत्र में की गई दबिश के दौरान बबलिया में दो दुकानों से कुल 52 नग देसी एवं विदेशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। वहीं मण्डला के पड़ाव रोड स्थित एक दुकान से थैले में विक्रय के लिए रखी गई 28 नग देसी/विदेशी मदिरा भी जब्त की गई।

इस कार्रवाई में कुल 45 नग देसी मदिरा प्लेन एवं 35 नग विदेशी मदिरा सहित कुल 115 नग मदिरा बरामद की गई। अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 7,650 रुपये आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Related posts

नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर ने दी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Reva India News

प्रत्येक ग्राम-टोला तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment