Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रत्येक ग्राम-टोला तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 25 मई 2021

जिले के विभिन्न अंचलों में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम-टोला तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जहां भी पेयजल की समस्या है संबंधित अधिकारी उक्त गांव का भ्रमण कर तत्काल परिवहन के माध्यम से जल की आपूर्ति कराएं। जिन क्षेत्रों में पिछले वर्षों में जल परिवहन किया गया था वहां पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि घुघरी तथा निवास के जिन ग्रामों में पेयजल की समस्या आ रही है जिला स्तर के अधिकारी तत्काल भ्रमण कर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में जल परिवहन किया जा रहा है उन क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं। मनरेगा के साथ-साथ अन्य योजनाओं में भी जल संबंधी कार्य सम्मिलित किए जाएं। उन्होंने इस संबंध में विकासखण्डवार योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार हेण्डपंपों की मरम्मत कराएं। इसी प्रकार नलजल योजना की भी सतत मॉनिटरिंग करें, कोई भी नलजल योजना बंद नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेंडपंपों के जल में क्लोराईड सहित अन्य जांच कराएं। इसी प्रकार जल स्त्रोतों का सतत क्लोरीनेशन कराएं संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री तथा अनुविभागीय अधिकारी, सहायक यंत्री तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सम्मिलित हुए।

Related posts

दिव्यांग लाईब्रेरी में हुआ ध्वजारोहण, कलेक्टर श्रीमती सिंह हुई शामिल

Reva India News

बलराम तालाब योजना का लाभ लेने की अपील  

Reva India News

ग्राम पीपरपानी में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment