Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुभाग नैनपुर में की गई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

मंडला, 11 अप्रैल 2026

        शुक्रवार को अनुविभाग नैनपुर अंतर्गत ग्राम इटका में 28.71 हेक्टेयर (70 एकड़) शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार नैनपुर श्री राजेश कौशिक, थाना प्रभारी नैनपुर श्री बलदेव मजल्दा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस सहित संबंधित विभागों का अमला उपस्थित रहा।

उक्त कार्यवाही राजस्व विभाग, नगर पालिका नैनपुर एवं पुलिस बल के सहयोग से संपादित की गई। कार्यवाही के दौरान ग्राम इटका स्थित लगभग 28.71 हेक्टेयर (70 एकड़ ) शासकीय भूमि से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों द्वारा भूमि पर किए गए तार फेंसिंग सहित अन्य अवैध संरचनाओं को हटाते हुए संबंधित सामग्री को नगर पालिका नैनपुर के सुपुर्द किया गया।

साथ ही, संबंधित स्थल पर पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए सूचना पट्ट स्थापित किया गया एवं अतिक्रमणकर्ताओं पर नियमानुसार बॉन्ड ओवर की कार्यवाही की जा रही है। उक्त भूमि कलेक्टर के आदेशानुसार नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, भोपाल को आवंटित की गई है तथा नोडल विभाग ऊर्जा विभाग को भूमि का आधिपत्य भी सौंप दिया गया है।

 

Related posts

कलेक्टर ने ब्लेक फंगस इन्फेक्शन के संबंध में ली बैठक

Reva India News

सूरजकुंड बाब्बा के दरबार में भक्तों का तता

Reva India News

विशेष पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन 17 से

Reva India News

Leave a Comment