Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया गेंहू उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किसानों की सहूलियत में न हो कोई कमी मलारा नंदिया केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडला, 14 अप्रैल 2026

जिले में गेंहू उपार्जन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी तारतम्य में मंगलवार को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने विकासखंड के मलारा नंदिया में बनाए गए गेंहू उपार्जन केंद्र का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर शुद्ध पेयजल (ठंडा पानी), छाया के लिए पर्याप्त टेंट बैठक व्यवस्था और राहत के लिए छाछ, पना की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री धोटे ने रिकॉर्ड को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ’रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित’ किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में अनवेरिफाइड किसान से खरीदी न की जाए। केवल ’रजिस्टर्ड किसानों’ के माध्यम से ही नियमानुसार गेंहू का उपार्जन सुनिश्चित किया जाए।

कार्य में गति लाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन की तुलाई की सटीक जानकारी अपडेट की जाए। विभागीय समन्वय जिला प्रबंधक नान और जिला खाद्य अधिकारी आपस में बेहतर समन्वय कर परिवहन और भंडारण की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने भी केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा और उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत पीपरदोन उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां समिति प्रबंधक द्वारा बताया गया कि कुल 550 किसानों का पंजीयन हुआ है। खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने के लिए स्लॉट सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत कल के लिए 12 किसानों का स्लॉट बुक हुआ है। कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देश दिए कि स्लॉट के अनुसार ही तुलाई सुनिश्चित की जाए ताकि केंद्र पर अनावश्यक भीड़ न हो।

उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देशित किया कि यदि किसी पंजीकृत किसान के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति (प्रतिनिधि) गेंहू विक्रय के लिए आता है, तो रजिस्टर में उस व्यक्ति की पूरी जानकारी (पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और किसान से संबंध) अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। इस प्रकार की खरीदी की विस्तृत जानकारी प्रतिदिन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध लेनदेन की जांच की जा सके।

केंद्र पर वाहनों के दबाव और किसानों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने ’ट्रैफिक मैनेजमेंट’ पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आने और जाने के लिए पृथक (अलग-अलग) मार्ग निर्धारित किए जाएं। इससे केंद्र परिसर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी और तुलाई के बाद किसान सुगमता से बाहर निकल सकेंगे।

कलेक्टर श्री धोटे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रजिस्टर संधारण से लेकर किसानों की बैठक व्यवस्था तक, हर मानक का पालन अनिवार्य है।

Related posts

*डिजिटल प्रक्रिया की मजबूती को लेकर बैठक* *E-Prosecution व icjs पोर्टल की गुणवत्ता हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Reva India News

जिला चिकित्सालय में श्रेयांश विश्वकर्मा का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया

Reva India News

ऑनलाईन लोक अदालत के तहत माह अक्टूबर 2020 में 23 को स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत के आयोजन के संबंध में

Reva India News

Leave a Comment