Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 13 अप्रैल 2026

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है। जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, सामुदायिक भवनों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में इस वर्ष की थीम के अनुरूप स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी खिलौनों एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जागरूकता शिविर, बाल चौपाल एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित खिलौनों एवं पोषण संबंधी सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। इसमें पालक, मेथी, चौलाई, मुनगा, बथुआ जैसी हरी सब्जियां, करौंदा, आंवला, नींबू, सीताफल, अमरूद जैसे फल तथा विभिन्न प्रकार के अनाज, मोटे अनाज एवं दालों के पोषण मूल्य से अवगत कराया गया।

आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

15, 16 एवं 17 अप्रैल को संचालित होगा डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र

Reva India News

टेस्ट किट से दुग्ध उत्पादों की जांच, पनीर का नमूना भेजा लैब

Reva India News

13 मार्च को 2406 व्यक्तियों का होगा कोविड वैक्सीनेशन

Reva India News

Leave a Comment