Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पैक्स में सदस्यता महाअभियान में कृषक सदस्यों ने ली सदस्यता, मिलेगा सहकारी योजनाओं का लाभ

मंडला, 15 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक के निर्देशन अनुसार नवीन सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से 15 मई तक चलाया जा रहा है। जिसके चलते डॉ. भीमराव अंबडेकर की जयंती के अवसर पर बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मलारा में 14 अप्रैल को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला, सहकारिता विभाग मण्डला के संयुक्त तत्वाधान में 87 पैक्स समिति में सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर श्री अरुण मसराम उपायुक्त सहकारिता मण्डला, सुश्री साक्षी पंद्राम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या मण्डला, बैंक शाखा प्रबंधक, समिति के प्रशासक, प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी तारतम्य में उपस्थित हितग्राहियों को सदस्यता आवेदन एवं किसान क्रेडिट कार्ड वितरण किया गया। इस दौरान सदस्यता लेने वाले कृषकों ने अपने विचार व्यक्त किए।  मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत नवीन सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से 15 मई तक प्रत्येक बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समितियों में महाअभियान चलाते हुए जिले के पात्र किसानों को समिति का सदस्य बनाया जायेगा।

Related posts

संभाग आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Reva India News

संसदीय क्षेत्र मंडला में कुल 72.84 प्रतिशत हुआ मतदान 15 लाख 30 हजार 861 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Reva India News

Leave a Comment