Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति अभियान की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मंडला, 27 अप्रैल 2026

जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों एवं कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा के लिए सोमवार को योजना भवन में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीओपी श्री पीयुष मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने पुलिस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत नशे की गतिविधियों की हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाने एवं नशे की रोकथाम के लिए जिले में कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया।

प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रोहित बड़कुल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी थानों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आबकारी एक्ट के तहत 10 मार्च 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक कुल 233 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1547.403 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 307 रुपये है। बैठक में अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया।

Related posts

परिक्रमा मार्ग पर प्रेमानंद महाराज के नहीं होंगे दर्शन

Reva India News

कलेक्टर ने दिए रोजगार मेला को परिणाममूलक बनाने के निर्देश 22 दिसम्बर को आईटीआई में आयोजित होगा रोजगार मेला

Reva India News

1 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

Reva India News

Leave a Comment