Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जवाहर नवोदय विद्यालय में हो रहा है बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन

मंडला – मध्य प्रदेश ड्रामा स्कूल एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पदमी में 17 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन 23 अप्रैल को होगा। यह कार्यशाला थिएटर इन एजुकेशन की अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और जीवन में रंगमंच की महत्ता से अवगत कराना है। कार्यशाला का आयोजन सायं 4 से 8 बजे तक किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ-साथ रंगमंच के विभिन्न आयामों जैसे लेखन, डिज़ाइन, अभिनय और निर्देशन से व्यावहारिक रूप से जोड़ा जा रहा है,

ताकि वे अपनी अभिव्यक्ति को विस्तृत कर सकें और थिएटर को अपने जीवन का एक सशक्त हिस्सा बना सकें। इस कार्यशाला का समापन 23 अप्रैल की शाम 6 बजे नवोदय विद्यालय परिसर में एक विशेष प्रस्तुति के साथ किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपनी सीखी हुई विधाओं जैसे लोकगीत, लोकनृत्य व नाटक का मंचन करेंगे। कार्यशाला का संचालन एवं निर्देशन राकेश कुरेले एवं रोहित सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य एस. के. राय, जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related posts

कन्या कौशल शिविर, सेवाभारती मंडला में योग सत्र एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में पहुंचे 121 आवेदक

Reva India News

The Supreme Court’s jurisprudence on reservations has gaps

Admin

Leave a Comment