Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी  

मंडला, 16 अप्रैल 2026

      मंडला जिले के मवई क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने टिकरिया के ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गांव में पहुंचकर आम लोगों से बातचीत की और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर श्री धोटे ने ग्राम रोजगार सचिव से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए आवासों की संख्या और हितग्राहियों को मिलने वाली किश्तों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर किस्तें मिलना सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में वर्तमान में जल स्तर संतोषजनक है और लगभग 40 फीट पर पानी उपलब्ध हो रहा है। साथ ही जल संवर्धन के लिए विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि, जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है कनेक्शन का कार्य अभी शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता जताई गई।

ग्रामीणों ने विद्युत संबंधी समस्या भी सामने रखी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के अभाव में वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर भी कलेक्टर श्री धोटे ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बच्चों का टीकाकरण समय पर सुनिश्चित किया जाए और आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ अवश्य लें। ग्रामीणों ने आवागमन में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर ने मार्ग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना एवं एसडीएम सोनाली देव भी उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री धोटे को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

सोमवार को नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा  

Reva India News

पीपरपानी में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment