Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जहरमऊ तालाब में श्रमदान व सफाई अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश

मंडला, 17 अप्रैल 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम जहरमऊ में 16 अप्रैल को तालाब एवं घाट की साफ-सफाई के लिए व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिलचिलाती धूप में भी ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तालाब की सफाई की तथा जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं प्रांत संयोजक (आरएसएस) के मार्गदर्शन में गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक, नवांकुर समिति की अध्यक्ष, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू, प्रशिक्षकगण सहित गांव के प्रबुद्ध नागरिक एवं समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, जल स्त्रोतों के संवर्धन तथा भूमि सुपोषण के महत्व पर, ग्रामीणों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जो वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जहरमऊ, जो मंडला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर कान्हा मार्ग पर स्थित है, को भविष्य में एक आदर्श एवं सौंदर्ययुक्त स्थल के रूप में विकसित करने की योजना भी साझा की गई, जिससे यहां आने वाले पर्यटक भी आकर्षित हो सकें। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सभी सहयोगी पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

30 नवंबर को 14 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

खापा बीट में मृत मिला बाघ, 06 संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 मार्च 2023

Reva India News

Leave a Comment