Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

30 नवंबर को 14 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 29 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 30 नवंबर 2024 दिन शनिवार को 14 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को 14 विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत मधुपुरी, मलारीचक और तिलईपानी में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम जलतरा, सगोनिया और इंद्री, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत उमरवाड़ा, काताजर और डुडका, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत लावरमुड़िया, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत गरैया और सलवाह, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत समनापुर और निवसा में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

72 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल जी की उपस्थिति में भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन……………….

Reva India News

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया योगाभ्यास

Reva India News

Leave a Comment