Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देवहार की उचित मूल्य दुकान में अमानक चावल वितरण पर बड़ी कार्रवाई गुणवत्ता सर्वेयर सेवा से पृथक, तीन पर प्रकरण दर्ज

मंडला, 18 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसील नारायणगंज के ग्राम देवहार की उचित मूल्य दुकान में खराब चावल वितरण की पुष्टि होने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

ग्राम देवहार में अमानक चावल वितरण की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री धोटे द्वारा निर्देश के परिपालन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नारायणगंज एवं जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन द्वारा संयुक्त रूप से दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मौके पर वितरित किया जा रहा चावल शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों अनुरूप नहीं पाया गया।

जाँच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर खराब चावल को वितरण के लिए स्वीकृत करने वाले गुणवत्ता सर्वेयर की लापरवाही को अक्षम्य मानते हुए जिला प्रबंधक द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। संबंधित विक्रेता, प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों को वितरित किए जाने वाले राशन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि किसी केंद्र या दुकान पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जिले में मिले 42 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रिप स्थापना तथा स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान

Reva India News

महाप्रबंधक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.56 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment