Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 122.5 बल्क लीटर मदिरा जब्त

मंडला, 20 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। इस अभियान का संचालन प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी शैली सैयाम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रामसिंह उडाली के मार्गदर्शन में किया गया।

नर्मदा किनारे वृत क्षेत्र मण्डला में टीम द्वारा विभिन्न स्थानों, परिहार ढाबा, विशाल ढाबा, बस स्टैंड स्थित श्याम भोजनालय, यम ढाबा, मछली मार्केट चौरसिया भोजनालय, रामबाग बिंझिहा सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब का विक्रय करते पाए गए ठिकानों से देसी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई।

जब्त की गई मदिरा में बियर एवं ब्रांडेड शराब जैसे मैजिक मोमेंट, किंगफिशर, प्लेन गोवा, बडवाइजर आदि शामिल हैं। कुल 122.5 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विक्रय में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 14 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी बल एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान : महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक मंडला ने दी युवकों को महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

कलेक्टर ने किया ग्राम बकोरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किसानों से किया संवाद

Reva India News

वीरांगना रानी दुर्गावती का पराक्रम प्रेरणादायी है – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके रानी दुर्गावती की जयंती पर रेवांचल पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

Reva India News

Leave a Comment